आइओएल टर्मिनल का निर्माण अंतिम चरण में
Updated at : 20 Aug 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

अनिगड़ा में 200 करोड़ की लागत से बन रहा है खूंटी. खूंटी के अनिगड़ा में करीब 200 करोड़ की लागत से बन रहा इंडियन ऑयल टर्मिनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. अधिकारी रीमा बरूवा के मुताबिक योजना को इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिये जाने की कोशिश है. टर्मिनल का निर्माण […]
विज्ञापन
अनिगड़ा में 200 करोड़ की लागत से बन रहा है
खूंटी. खूंटी के अनिगड़ा में करीब 200 करोड़ की लागत से बन रहा इंडियन ऑयल टर्मिनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. अधिकारी रीमा बरूवा के मुताबिक योजना को इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिये जाने की कोशिश है. टर्मिनल का निर्माण 32 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है. अोड़िशा के पारादीप से कटनी, झारसुगुड़ा होते हुए खूंटी तक भूमिगत पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. पाइप की कुल लंबाई 1165 किलोमीटर है.
पारादीप से पाइप के जरिये पेट्रोल, डीजल व केरोसिन खूंटी टर्मिनल में आयेगा. फिर यहां से राज्य के विभिन्न जगहों पर प्रतिदिन करीब पांच सौ टैंकर के मार्फत भेजा जायेगा. टर्मिनल में कुल 13 बड़े टैंक बने हैं. पेट्रोल के लिए कुल क्षमता 26000 केएल, डीजल के लिए 33000 केएल व केरोसिन के 7500 केएल है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए पानी के दो टैंकर का निर्माण किया गया है. सभी की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है.
नामकोम व जमशेदपुर की डिपो बंद होगी : टर्मिनल के शुरू होने के बाद नामकोम व जमशेदपुर के तेल डिपो बंद कर दिये जायेंगे. सिर्फ झारखंड में जसीडीह व खूंटी टर्मिनल से ही तेल की आपूर्ति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




