आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु
Updated at : 19 Aug 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा अंगराबाड़ी धाम परिसर सावन पूर्णिमा पर लगा मेला बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया खूंटी : सावन पूर्णिमा के मौके पर बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालु उमड़ पड़े. भक्तों ने बाबा का दर्शन किया और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. बहनों ने भी बाबा से अपने भाइयों के दीर्घायु […]
विज्ञापन
हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा अंगराबाड़ी धाम परिसर
सावन पूर्णिमा पर लगा मेला
बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया
खूंटी : सावन पूर्णिमा के मौके पर बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालु उमड़ पड़े. भक्तों ने बाबा का दर्शन किया और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. बहनों ने भी बाबा से अपने भाइयों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की. परिसर में ही बहनों ने भाइयों को राखी बांधी. अंगराबाड़ी परिसर में मेला लगा था. जिसमें लोगों ने घर के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की. मेला में बिजली के झूले, सर्कस, मौत के कुएं आदि मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे. बच्चों ने झूलों का खूब लुत्फ उठाया.
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के बाबत खूंटी के एसडीपीओ रणवीर सिंह, तोरपा के एसडीपीओ विजय महतो सहित धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री सुरेंद्र कुमार मिश्र, संतोष पोद्दार, मुनीनाथ मिश्र, प्रीतम कुमार, सत्यजीत कुंडू, कैलाश भगत, प्रेमचंद महतो, सुखदेव भगत, श्रीपाल जैन, जगदीश नाग, जगदीश शर्मा, इंदर भगत, उपेंद्र कश्यप, मनोज कुमार, दुर्गा भगत, विजय कश्यप, महेंद्र अग्रवाल, रमेश मांझी, परिमल चंद गोप, आनंद कुमार, चैतन्य कश्यप, सुनील मिश्र व अन्य सक्रिय रहे.
अखंड कीर्तन हुआ
अंगराबाड़ी परिसर में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने हरे रामा हरे कृष्णा की प्रस्तुति की. कीर्तन आकर्षण का केंद्र बना रहा. पूजा-पाठ के बाद अखंड कीर्तन का समापन हुआ.
आभार जताया
गुरुवार को मेले के साथ आम्रेश्वर धाम में श्रावण महोत्सव संपन्न हो गया. धाम प्रबंध समिति के लोगों ने महोत्सव के सफल संचालन में सराहनीय योगदान के लिए जिला व पुलिस प्रशासन, एसएस हाई स्कूल एनसीसी कैडेट सहित सभी भक्तों का आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




