गुलजार हुए पिकनिक स्पॉट

नये साल के जश्न में डूबा रहा कोयलांचल खलारी : कोयलांचल के लोगों ने बुधवार को पिकनिक के साथ नये साल की शुरुआत की. मंगलवार देर रात तक चौक-चौराहों पर युवक डीजे की धुन पर थिरकते रहे.रात बारह बजते ही आतिशबाजी से पूरा कोयलांचल गूंज उठा. फन क्लब बरटोला द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवकों […]
नये साल के जश्न में डूबा रहा कोयलांचल
खलारी : कोयलांचल के लोगों ने बुधवार को पिकनिक के साथ नये साल की शुरुआत की. मंगलवार देर रात तक चौक-चौराहों पर युवक डीजे की धुन पर थिरकते रहे.रात बारह बजते ही आतिशबाजी से पूरा कोयलांचल गूंज उठा. फन क्लब बरटोला द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवकों ने खूब धमाल किया.
वहीं साल के पहले दिन क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉट लोगों से गुलजार रहे. युवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. मैक्लुस्कीगंज के डेगाडेगी, चट्टी नदी, गांगुली बंगला, बूथ फॉर्म, दामोदर नदी व खलारी के सपही नदी तट पर युवकों की टोली पिकनिक मनाने नजर आयी.
डकरा : साल के पहले दिन डकरा क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ लगी रही. मानकी सपही नदी के किनारे सबसे ज्यादा लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे. देर शाम तक खाने-खिलाने का दौर चलता रहा. जगह-जगह ऑरकेस्ट्रा टीमों ने लोगों का मनोरंजन किया.
डकरा सुभाषनगर, केडीएच दामोदर नदी घाट, चूरी व राय में भी पिकनिक मनाया गया. मंगलवार की रात डकरा वीआइपी क्लब व केडीएच बरटोला क्लब में नये साल की पार्टी हुई. देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




