बिहार में हड़ताल पर गए CO पर कार्रवाई, तीन अफसर निलंबित, समृद्धि यात्रा में बाधा का आरोप

Updated at : 11 Apr 2026 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Kumar Sinha Bihar Bhumi

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय सिन्हा

Bihar Revenue Department Action: बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इन पर सरकारी कार्यक्रमों की अनदेखी, राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं करने और आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप हैं. सरकार ने साफ कर दिया है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department Action: बिहार में हड़ताल कर रहे अंचल अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अंचल अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं. इस फैसले से साफ है कि सरकार अब काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने वाली है.

तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि बक्सर सदर के अंचल अधिकारी राहुल कुमार, भागलपुर शाहकुंड की डॉ. हर्षा कोमल और सीतामढ़ी डुमरा की डौली कुमारी को सस्पेंड किया गया है. इससे पहले भी हड़ताल में शामिल तीन अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. यानी अब तक कुल छह अधिकारियों पर विभाग सख्ती दिखा चुका है.

सरकारी कार्यक्रमों की अनदेखी पड़ी भारी

इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान काम में बाधा पहुंचाई और विभागीय मंत्री के कार्यक्रमों से दूरी बनाई. साथ ही सरकारी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं करने और जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने की शिकायतें भी सामने आई हैं.

राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं करने का भी आरोप

विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों ने तय राजस्व लक्ष्य हासिल नहीं किया. इससे सरकारी आय प्रभावित हुई. इसके अलावा हाईकोर्ट के अतिक्रमण हटाने के आदेशों का पालन नहीं करना भी गंभीर आरोपों में शामिल है. तीनों अधिकारियों का हेडक्वार्टर सस्पेंड अवधि में पूर्णिया कमिश्नरी तय किया गया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ निलंबन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके खिलाफ विभागीय जांच भी चलाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार का साफ संदेश

इस कार्रवाई को सरकार का सख्त संदेश माना जा रहा है. प्रशासनिक हलकों में इसे साफ संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि अब सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. आने वाले दिनों में और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: क्या है पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्तों का सच? जेडीयू नेता संजय झा ने खोला राज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन