चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान आज

Updated at : 05 Dec 2015 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान आज

पंचायत चुनाव .खलारी प्रखंड की 14 पंचायतों में 157 बूथ बनाये गये खलारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. खलारी प्रखंड में शनिवार सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. प्रखंड के 14 पंचायतों के 157 बूथों के लिए सीआरपीएफ, एसएसबी, आइआरबी व जिला पुलिस बल की चार […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव .खलारी प्रखंड की 14 पंचायतों में 157 बूथ बनाये गये
खलारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. खलारी प्रखंड में शनिवार सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. प्रखंड के 14 पंचायतों के 157 बूथों के लिए सीआरपीएफ, एसएसबी, आइआरबी व जिला पुलिस बल की चार कंपनियां तैनात की गयी हैं. डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि पूरे प्रखंड के लिए 10 कलस्टर बनाये गये हैं.
शुक्रवार को सभी कलस्टरों पर मतदान कर्मियों को पहुंचा दिया गया है. शनिवार सुबह छह बजे सभी बूथों पर मतदानकर्मियों व सुरक्षाबलों को पहुंचा दिया जायेगा. निर्वाचन अधिकारी बीडीओ रोहित सिंह व सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान कराने के लिए 628 मतदानकर्मी आये हैं. पूरे प्रखंड के बूथों की निगरानी के लिए 30 पेट्रोलिंग पार्टी बनायी गयी हैं, जिसके लिए 30 मजिस्ट्रेट और दो जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. शुक्रवार को एसीसी स्कूल स्थित वज्रगृह में मतदानकर्मियों को मतपत्र और मतपेटी दिया गया.157 बूथों पर 44,017 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
19,437 मतदाता डालेंगे वोट: डकरा. खलारी पूर्वी के 19,437 मतदाता सात पंचायतों में खड़े सभी उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे. यहां 10,914 पुरुष व 8,523 महिला मतदाता हैं.
वहीं चूरी पूर्वी में कुल 1,432, पुरुष 841 व महिला 591 , चूरी पश्चिमी में कुल 3,399, पुरुष 1945 व महिला 1,454 , चूरी दक्षिण में कुल 2,704, पुरुष 1,443 व महिला 1261, चूरी मध्य में कुल 3,643, पुरुष 2068 व महिला 1,575, चूरी उत्तरी में कुल 2,892, पुरुष 1685 व महिला 1,207, राय में कुल 3,667, पुरुष 2047 व महिला 1,620 तथा बमने में कुल 1,700 पुरुष 885 व महिला वोटर 815 हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola