अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह घायल

थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल हो गये.
कर्रा. थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल हो गये. दुर्घटना शनिवार देर शाम की है. पहली घटना लतरातू गांव के समीप हुई. जिसमें दिवरी गांव निवासी विमल लकड़ा, पंकज कच्छप, प्रकाश उरांव और दीपक कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चारों युवक अपनी मोटरसाइकिल से लतरातू डैम घूमने गये थें. लौटने के क्रम में लतरातू गांव समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें विमल लकड़ा और पंकज कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रकाश उरांव और दीपक कच्छप को हल्की चोटें आयी. ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस 108 से उन्हें सीएचसी कर्रा पहुंचाया गया. विमल लकड़ा को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं अन्य का कर्रा सीएचसी में इलाज किया गया. दूसरी घटना कोसांबी गांव के समीप जिसमें मदुगामा गांव का सुमीत सोरों और जबड़ा गांव निवासी सिकंदर सोरों घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से जबड़ा से मदुगामा गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में कोसांबी गांव के छोटका टोली के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए कर्रा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




