संसार की हर घटना ईश्वर की योजना के अनुरूप : बिशप विनय

Updated:
विज्ञापन
संसार की हर घटना ईश्वर की योजना के अनुरूप : बिशप विनय

जिले में रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संत मिखाइल महागिरजाघर में शनिवार की रात पास्का पर्व मनाया गया. पास्का पर्व में ईसाई समुदाय के लोगां ने प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना को याद किया गया. श्रद्धालुओं ने अंधकार, अधर्म और पाप पर प्रभु यीशु की विजय को स्मरण किया. वहीं पूरे श्रद्धा के साथ ईश्वर को याद किया. धर्म विधि की शुरुआत नयी अग्नि के आशीष के साथ हुई. मुख्य अनुष्ठान कर्ता बिशप विनय कंडुलना ने अन्य पुरोहितों के साथ मोमबत्ती की ज्योति लेकर वेदी की ओर प्रस्थान किया. इस दौरान बाइबल का पाठ किया गया. इस दौरान बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि संसार की हर घटना ईश्वर की योजना के अनुसार होती है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ख्रीस्त ने दुःख सहा, सताये गये और अंततः मारे गये, लेकिन ईश्वर दयालु है और मनुष्यों से अलग दृष्टिकोण रखता है. बाइबल केवल प्रभु यीशु ख्रीस्त का जीवन-वृत्तांत नहीं है, बल्कि उनकी शिक्षा का संकलन है. बिशप ने कहा कि जैसे प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के बाद कब्र का पत्थर हटाया गया. वैसे ही हमें भी अपने जीवन के बाधाओं और पत्थरों को हटा कर आगे बढ़ना चाहिए. मौके पर फादर बिशु बेंजामिन आईन्द, फादर अमृत लकड़ा, फादर सुरेश समद, फादर अनुप गुड़िया, फादर विजय मिंज, फादर पीटर महेंद्र तिग्गा, फादर सुमन प्रभात टोप्पो, फादर विमल मिंज, फादर स्वर्ण तिग्गा, निकोलस हुनी पूर्ती, फादर नमजन टोपनो, फादर अमित बारला, फादर अनिल होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

जीइएल चर्च में मना पुनरुत्थान पर्व

जीईएल चर्च कदमा परिसर में रविवार को पुनरुत्थान पर्व मनाया गया. इस अवसर पर रविवार की सुबह सभी विश्वासियों ने अपने पूर्वजों को याद किया. विश्वासियों ने अपने परिजनों के कब्र में जाकर प्रार्थना की. वहीं यीशु के जी उठने की घटना को याद किया. जीईएल चर्च कदमा में विशेष प्रार्थना की गयी.

संत पॉल उपासनालय में ईस्टर की हुई आराधना

शहर के मार्टिन बंगला स्थित सीएनआई चर्च संत पॉल उपासनालय में रविवार को ईस्टर की आराधना की गयी. इस अवसर पर यीशु मसीह के पुनर्जन्म को याद किया गया. वहीं परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करते हुए मसीही जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया. ईस्टर को लेकर मसीही विश्वासियों ने अपने प्रियजनों के कब्र को फूलों से सजाया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया. उपासनालय में प्रार्थना के दौरान देश में एकता और शांति, अच्छे मौसम के लिए प्रार्थना की गयी.

ईस्टर के मौके पर जिले गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola