भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 05 Apr 2026 7:51 PM
बीजेपी मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन.
तमाड़. बीजेपी मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तमाड़ में मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें तमाड़ बीजेपी के सभी बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम के पहले दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तस्वीर में माल्यार्पण और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यकम का उद्घाटन किया गया. जिसके बाद अलग अलग वक्ताओं द्वारा सात वर्गों में कार्यशाला रखी गयी. जिसमें पार्टी के इतिहास से लेकर, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, वैचारिक अधिष्ठान जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. प्रशिक्षण में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










