खूंटी जिला जल्द होगा रैबीज मुक्त : साक्षी धौनी...ओके

Updated at : 13 Nov 2015 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी जिला जल्द होगा रैबीज मुक्त : साक्षी धौनी...ओके

खूंटी जिला जल्द होगा रैबीज मुक्त : साक्षी धौनी…ओके फोटो 7़ अभियान की जानकारी देती साक्षी धौनी़फोटो 8़ उपस्थित लोग,फोटो 9़ महिला थानेदार अाराधना सिंह से खूंटी की जानकारी लेती साक्षी धौनी.फोटो 10़ प्रसन्नचित मुद्रा में साक्षी धौनी.खूूंटी. रांची सहित खूंटी जिला को रैबीज मुक्त बनाने का संकल्प है. रैबीज से किसी की जान न […]

विज्ञापन

खूंटी जिला जल्द होगा रैबीज मुक्त : साक्षी धौनी…ओके फोटो 7़ अभियान की जानकारी देती साक्षी धौनी़फोटो 8़ उपस्थित लोग,फोटो 9़ महिला थानेदार अाराधना सिंह से खूंटी की जानकारी लेती साक्षी धौनी.फोटो 10़ प्रसन्नचित मुद्रा में साक्षी धौनी.खूूंटी. रांची सहित खूंटी जिला को रैबीज मुक्त बनाने का संकल्प है. रैबीज से किसी की जान न जाये इसके लिए संस्था काम कर रही है. रांची के बाद खूंटी भी जल्द रैबीज मुक्त हो जायेगा. इस पर पहल जारी है. उक्त बातें शुक्रवार को मिशन रैबीज एवं झारखंड सरकार की ब्रांड एंबेसडर साक्षी धौनी ने खूंटी टाउन हॉल में कही. वो मिशन रेबीज एवं होप एंड एनीमल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में नवंबर 2014 को रांची को रैबीज मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत की गयी थी. दूसरे चरण में 13 नवंबर 2015 को खूंटी में अभियान शुरू किया जा रहा है. अभियान के तहत लावारिस कुत्तों की नसबंदी व वैक्सीनाइजेशन होगा. अगले 10 साल में लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश है. मिशन रैबीज की केट शार्विल, मेहयू इंटरनेशन की उर्सुला गोस(दोनों लंदन) व अंजलि सिन्हा ने कहा कि रैबीज जानलेवा बीमारी है. संस्था की कोशिश कुत्तों को बगैर नुकसान पहुंचाये ड्रॉप पोपुलेशन अभियान को पूरा करने की है. क्षेत्र को रैबीज मुक्त बनाने के लिए लोगों का सहयोग अपेक्षित है. होप एंड एनीमल ट्रस्ट के प्रवीण व रजत आचार्य ने बताया कि प्रथम चरण के अभियान में रांची में कुल 21,308 लावारिस कुत्तों का वैक्सीनाइजेशन किया गया है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को डॉग बाइट व रैबीज से बचाव की जानकारी दी गयी. साक्षी धौनी को देखने उमड़े लोगखूंटी. साक्षी धौनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. साक्षी ने किसी को निराश नहीं किया. सभी के साथ फोटो खिचवायी.साक्षी के साथ फोटो खिचवाने के लिए महिलाओं मेें होड़ मच गयी. भीड़ को काबू करने के लिए थानेदार अरुण कुमार दुबे व महिला थाना प्रभारी अाराधना सिंह को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola