नष्पिक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी....ओके

Updated at : 06 Nov 2015 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
नष्पिक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी....ओके

निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी….ओके फोटो 7. जानकारी देते डीसी.खूंटी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 22 नवंबर को होनेवाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. […]

विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी….ओके फोटो 7. जानकारी देते डीसी.खूंटी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 22 नवंबर को होनेवाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. उक्त बातें जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि पहले चरण में खूंटी तथा अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए मतदान कराये जायेंगे. दोनों प्रखंडों में 227 भवनों में 335 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. खूंटी प्रखंड 12 पंचायतों में जिला परिषद की दो सीटों के लिए आठ उम्मीदवार तथा अड़की में 17 उम्मीदवार हैं. पंचायत समिति सदस्य की 18 सीटों के लिए तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये. 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. खूंटी में मुखिया के 12 पद के लिए 61 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है. वहीं अड़की में मुखिया के 16 पद के लिए 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. उक्त प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य के 16 पदों के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में हैं. खूंटी प्रखंड में 133 व अड़की में 107 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 121 प्रत्याशी अब मैदान में रह गये हैं. उपायुक्त ने बताया कि वोटिंग प्रतिषत बढ़ाने के लिए नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद पूरे जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola