जंगली हाथियों ने फसल को रौंद कर किया बर्बाद
Author Akhilesh mahto
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक जोरों पर है.
विज्ञापन
सोनाहातू. थाना क्षेत्र के इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक जोरों पर है. बीती रात हाथियों की झुंड ने वनडीह गांव आ धमका. जिसमें मोहित कुमार महतो, रितेश पातर मुंडा, जयपाल पातर मुंडा और उमेश पातर मुंडा के खेत में लगी फसल लौकी, बीन और कद्दू को हाथियों ने रौंद कर बर्बाद कर दिया. भुक्तभोगियों ने वन विभाग को फसल बर्बाद होने की सूचना दे दी है. हाथियों की संख्या पांच बतायी जाती है, हाथियों ने बारेंदा पहाड़ में शरण ली है. शाम होते ही आसपास के गांवों में प्रवेश कर उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं. क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोग दहशत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










