ओके ::: ऑटो पार्ट्स गैराज में चोरी, सीसीटीवी भी ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
ओके ::: ऑटो पार्ट्स गैराज में चोरी, सीसीटीवी भी ले गये चोर

थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ स्थित दो गैराज में सोमवार की रात्रि चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

तमाड़. थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ स्थित दो गैराज में सोमवार की रात्रि चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने गैराज के अंदर रखे कई जरूरी और कीमती ऑटो पार्ट्स की चोरी कर ली. आशीष मांझी के गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरा का पूरा सेटअप भी चोर अपने साथ ले गये. साथ ही ऑटो पार्ट्स भी चोरी कर ली. बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी गैराज में चोरी हुई थी. तब भी चोर सीसीटीवी कैमरा उठा ले गये थे. वहीं राम भजन प्रजापति के गैराज को भी चोरों ने निशाना बनाया. इस गैराज में भी पहले कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में चिंता बनी हुई है. घटना की सूचना मंगलवार सुबह तमाड़ थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola