उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के लिए कर्रा प्रखंड की कुदलुम का चयन

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के लिए कर्रा प्रखंड की कुदलुम का चयन

पंचायती राज विभाग के राज्यस्तरीय समिति ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

खूंटी. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में चयनित डूंगरगढ़ी पंचायत के मानपुर गांव का चयन विशेष ग्राम सभा के लिए हुआ. वहीं उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के लिए कर्रा प्रखंड की कुदलुम पंचायत का चयन किया गया है. इसके अलावा स्वच्छ और स्वस्थ पंचायत पुरस्कार के लिए खूंटी के तिरला पंचायत का चुनाव किया गया है. इनके सत्यापन के लिए मंगलवार को पंचायत राज विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने दौरा किया. इसके तहत पंचायत राज विभाग से सुधीर पाल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले कर्रा के मानपुर गांव का निरीक्षण किया. उन्होंने कर्रा सभा में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने कर्रा की कुदलुम पंचायत का निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने पंचायत भवन का शौचालय, ज्ञान केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत के सभी दस्तावेज, स्थायी समिति का पंजी, भंडार सहित अन्य को देखा. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया, जिला परियोजना प्रबंधक खूंटी, जिला समन्वयक खूंटी, प्रखंड समन्वयक कर्रा, मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, मोबिलाइजर सहित अन्य अन्य उपस्थित रहे. इसके बाद उन्होंने खूंटी प्रखंड के तिरला का दौरा किया. जिसमें उन्होंने तिरला पंचायत भवन में बैठक कर जानकारी प्राप्त की. वहीं पंचायत भवन के शौचालय, ज्ञान केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत के रजिस्टर, स्थायी समिति का सत्यापन किया. मौके पर डीपीआरओ डॉ शिशिर कुमार सिंह, खूंटी बीडीओ ज्योति कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

पंचायती राज विभाग के राज्यस्तरीय समिति ने किया निरीक्षणB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola