जमशेदपुर में खूंटी की बेटी की मौत, मामला दर्ज

Updated at : 06 Nov 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में खूंटी की बेटी की मौत, मामला दर्ज

खूंटी : खूंटी तोरपा रोड निवासी मनोज मांझी की पुत्री श्यामली मांझी की चार नवंबर की रात जमशेदपुर में अस्वाभाविक मौत हो गयी. श्यामली का विवाह इसी वर्ष जून माह में हुआ था. परिजनों ने आदित्यपुर थाना में श्यामली के पति के मिथिलेश मांझी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. परिजनों के मुताबिक […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी तोरपा रोड निवासी मनोज मांझी की पुत्री श्यामली मांझी की चार नवंबर की रात जमशेदपुर में अस्वाभाविक मौत हो गयी. श्यामली का विवाह इसी वर्ष जून माह में हुआ था. परिजनों ने आदित्यपुर थाना में श्यामली के पति के मिथिलेश मांझी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.
परिजनों के मुताबिक आदित्यपुर पुलिस ने मिथिलेश मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन श्यामली मांझी का शव गुरुवार देर शाम खूंटी लेकर लाया गया. बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि मिथिलेश मांझी जमशेदपुर रेलवे में लोको पायलॉट के पद पर कार्यरत है.
वे जमशेदपुर के सहारा सिटी अपार्टमेंट में रहते हैं. चार नवंबर को मिथिलेश मांझी ने मनोज मांझी को सूचना दी कि श्यामली मांझी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.जब वहां पहुंचे, तो मामला संदिग्ध लगा. दहेज को लेकर विवाह के बाद से ही श्यामली को उसका पति प्रताड़ित कर रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola