कर्रा में मुंशी की हत्या...ओके

Updated at : 16 Oct 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
कर्रा में मुंशी की हत्या...ओके

कर्रा में मुंशी की हत्या…ओके फोटो 6़ छोटू सिंह का शव.खूंटी. कर्रा प्रखंड के सुनगी निवासी छोटू सिंह (35) की 15 अक्तूबर की रात अपराधियों ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को छाता नदी स्थित सुनगी पुल से छोटू सिंह का शव बरामद किया. इस संबंध में कर्रा थाना […]

विज्ञापन

कर्रा में मुंशी की हत्या…ओके फोटो 6़ छोटू सिंह का शव.खूंटी. कर्रा प्रखंड के सुनगी निवासी छोटू सिंह (35) की 15 अक्तूबर की रात अपराधियों ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को छाता नदी स्थित सुनगी पुल से छोटू सिंह का शव बरामद किया. इस संबंध में कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार सुनगी में एक पुल का निर्माण हो रहा है. छोटू सिंह वहां मुंशी का काम करता था. 15 अक्तूबर की शाम वह ओकड़ा बाजार से घर लौटा था. इसके बाद दवा लाने की बात कह कर वह मोटरसाइकिल से कुदरी गांव के लिए निकला. उसके साथ एक और युवक भी था. ग्रामीणों के मुताबिक छोटू को देर रात निर्माणाधील पुल के पास देखा गया था. शुक्रवार की सुबह उक्त पुल पर छोटू का शव पड़ा मिला. उसके ऊपर मोटरसाइकिल गिरी थी. शरीर पर कई जख्म थे. पुलिस छोटू की हत्या के पीछे आपसी रंजिश बता रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola