लाइसेंसी आर्म्स जमा करें, अन्यथा कार्रवाई

खूंटी़ : पंचायत चुनाव को लेकर जिले के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों को आर्म्स का भौतिक सत्यापन व निर्धारित तिथि को संबंधित थाना में हथियार जमा कराना होगा. जो लाइसेंसधारी हथियार जमा नहीं करेंगे, उनके हथियार जब्त कर लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू होगी. इस संबंध में डीसी प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने बुधवार को आदेश […]
खूंटी़ : पंचायत चुनाव को लेकर जिले के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों को आर्म्स का भौतिक सत्यापन व निर्धारित तिथि को संबंधित थाना में हथियार जमा कराना होगा. जो लाइसेंसधारी हथियार जमा नहीं करेंगे, उनके हथियार जब्त कर लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू होगी. इस संबंध में डीसी प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने बुधवार को आदेश जारी किया है. आर्म्स के भौतिक सत्यापन के लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ को बतौर दंडाधिकारी बनाया गया है. जांच के लिए सभी प्रखंड के थानों में 16 से लेकर 19 अक्तूबर तक शिविर लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




