ओके::: हड़ताल पर गये संत जोसेफ डग्रिी कॉलेज के शक्षिक

ओके::: हड़ताल पर गये संत जोसेफ डिग्री कॉलेज के शिक्षक1500 विद्यार्थियों की पढ़ाई ठपफोटो तोरपा 1 हड़ताल पर गये शिक्षक तोरपा: कॉलेज को मिली अनुदान राशि का भुगतान शिक्षकों को नहीं किये जाने के विरोध में संत जोसेफ कॉलेज के डिग्री सेक्सन के शिक्षक सोमवार से हड़ताल पर चले गये. शिक्षकों के हड़ताल पर चले […]
ओके::: हड़ताल पर गये संत जोसेफ डिग्री कॉलेज के शिक्षक1500 विद्यार्थियों की पढ़ाई ठपफोटो तोरपा 1 हड़ताल पर गये शिक्षक तोरपा: कॉलेज को मिली अनुदान राशि का भुगतान शिक्षकों को नहीं किये जाने के विरोध में संत जोसेफ कॉलेज के डिग्री सेक्सन के शिक्षक सोमवार से हड़ताल पर चले गये. शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कॉलेज में स्नातक के लगभग 1500 विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप हो गयी है़ शिक्षकों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2014–2015 में मिली अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है़ इस संबंध में बार-बार प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर भुगतान की मांग की गयी, परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया़ फलस्वरूप शिक्षकों को हड़ताल पर जाना पड़ा़ हड़ताल के दौरान विरोध स्वरूप शिक्षकों ने काल्ला बिल्ला लगाया़ कॉलेज के इंटर के शिक्षकों ने भी काला बिल्ला लगा कर हड़ताल का नैतिक समर्थन किया़गवर्निंग बॉडी की बैठक में होगा निर्णय : प्राचार्यकॉलेज के प्राचार्य फादर इमानुएल बागे से पूछे जाने पर कहा कि शिक्षकों की मांग को गवर्निंग बॉडी की बैठक में रखा जायेगा़ गवर्निंग बॉडी के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




