कचहरी परिसर की कई दुकानों में चोरी

शहर के कचहरी परिसर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया.
खूंटी. शहर के कचहरी परिसर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया. चोरों ने दुकानों के ताला तोड़ कर अंद रखे सामान और नगदी चुरा लिये. बुधवार की सुबह जब दुकानदारों ने ताला टूटा देखा तो चिंतित हो गये. दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जानकारी ली. उन्होंने दुकानों को देखा और नुकसान की जानकारी ली. घटना के बाद से दुकानदारों में भय का माहौल है. जिन दुकानों में चोरी की घटना हुई, उनमें कुंडू जेरॉक्स, सुधीर जेरॉक्स, संजय जेरॉक्स एंड स्टेशनरी और प्रकाश जेरॉक्स की दुकान शामिल है. ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व भी कचहरी परिसर की दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










