लोक अदालत में केस निष्पादन के लिए पक्षकारों से संपर्क का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत में केस निष्पादन के लिए पक्षकारों से संपर्क का निर्देश

विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

विज्ञापन

खूंटी. चेक बाउंस मामलों को लेकर 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत और नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को बैठक की गयी. बैठक में विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया. अधिक से अधिक मामलों को लाकर उसका निष्पादन करने के लिए कहा गया. इसके लिए संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस- समन तामिला करने, थाना स्तर पर लंबित उपयुक्त मामलों की पहचान कर उनके प्रभावी निपटान के लिए अग्रसारित करने, नोटिस तामिला में तेजी लाने तथा पक्षकारों से संपर्क स्थापित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और डालसा पीएलवी के बीच समन्वय स्थापित करने, थाना स्तर पर तैनात पीएलवी के सहयोग से लोक अदालत के लाभों को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को नोटिस तामिला और मामलों की पहचान की प्रगति की निरंतर निगरानी करने के लिए कहा गया. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक का लाभ अधिक से अधिक तक पहुंचाने के लिए कहा. मौके पर मुख्यालय डीएसपी अखिल नितीश कुजूर, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठकB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola