पुराण समाज ने मनाया गौरव दिवस

अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा में पुराण जनजाति के लोगों ने बुधवार को गौरव दिवस मनाया गया.
खूंटी. अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा में पुराण जनजाति के लोगों ने बुधवार को गौरव दिवस मनाया गया. इसी दिन आठ अप्रैल 2022 को पुराण जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया गया था. इसी के बाद से पुराण समाज जनजाति के रूप में जाना जाता है. बुधवार को समाज के लोगों ने इसे लेकर खुशियां मनाया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ जम कर नृत्य किया. एक-दूसरे को गौरव दिवस का शुभकामनाएं दी. कुजियांबा के साथ-साथ अड़की, तमाड़, ईचागढ़, सोनाहातू, चांडिल, बुंडू, पोटका, जादुगड़ा, सरायकेला में भी पुराण समाज के लोगों ने गौरव दिवस मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










