Prince Narula ने रजत दलाल के साथ हुए झगड़े पर किया रिएक्ट, कहा- इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है

Prince Narula ने 'द 50' में हुए सभी विवादों पर खुलकर बात की और बताया कि उनका झगड़ा रजत दलाल के साथ क्यों हुआ था.
Prince Narula on fight with Rajat Dalal: रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं. पहले वह कई सालों तक किसी विवाद में नहीं आए, लेकिन अब एक ही महीने में उनका नाम कई विवादों से जुड़ गया है. यह सब तब शुरू हुआ जब वह शो ‘द 50’ में नजर आए. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में अलग-अलग बातें करने लगे. अब प्रिंस नरूला ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों और रजत दलाल के साथ हुए झगड़े पर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
प्रिंस नरूला ने क्या कहा?
News18 Showsha से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने कहा कि मजबूत लोगों पर ही आरोप लगाए जाते हैं. उन्होंने रजत दलाल के साथ हुई लड़ाई पर भी बात की और कहा, “मेरा झगड़ा सिर्फ इसी बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो, तो इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है, तो तुम ये सब छोड़कर आओ. वरना हम भी भूले नहीं हैं ये सब, हम भी ये करना जानते हैं. मेरा जवाब सबको इसी के लिए तीखा लगता है क्योंकि लोग ने मुझे पहले असल जिंदगी में भटकते नहीं देखा. मैं बड़ा हो गया हूं लोगों को एक कदम पीछे जवाब दे रहा हूं, जो मुझे अब नहीं देना.”
दिव्या और अदनान के आरोपों पर जवाब
दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख ने प्रिंस पर ‘फेम के भूखे’ होने का आरोप लगाया था. इस पर उन्होंने कहा, “मुझे चीजों से फर्क नहीं पड़ता, मैं आगे बढ़ चुका हूं. विवाद होता है क्योंकि हम भी थोड़े गरम दिमाग के हैं, तो कई बार हम जवाब दे देते हैं.”
फिनाले में क्या हुआ था?
द 50 के फिनाले के बाद प्रिंस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. लोगों का कहना था कि उन्होंने फैसू को डिस्टर्ब करने की कोशिश की. इस पर प्रिंस ने कहा कि यह सिर्फ एक गेम स्ट्रैटेजी थी. उन्होंने बताया कि अपनी टीम को जिताने के लिए ऐसा करना सामान्य बात है.
प्रिंस ने यह भी कहा कि फैसू एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उस दिन उनका दिन नहीं था.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Release Delay: विजय थलापति की आखिरी फिल्म पर क्यों लगी रुकावट? रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




