Jana Nayagan Release Delay: विजय थलापति की आखिरी फिल्म पर क्यों लगी रुकावट? रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी

Updated at : 08 Apr 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Rajinikant and Vijay Thalapathy

रजनीकांत और विजय थलापति, फोटो- इंस्टाग्राम

Jana Nayagan Release Delay: विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज में देरी क्यों हो रही है? इसपर रजनीकांत ने रिएक्ट किया है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Jana Nayagan Release Delay: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज में हो रही देरी पर बात करने से मना कर दिया. यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे के लिए टाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म को CBFC (सेंसर बोर्ड) से मंजूरी मिलने में देरी हो रही है, जिसकी वजह से रिलीज अटक गई है.

रजनीकांत ने क्या कहा?

जब रजनीकांत से चेन्नई एयरपोर्ट पर इस देरी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. वह कहते हैं, “मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता.”

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

मनी कंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम अब नई रिलीज डेट पर काम कर रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती है. फिलहाल, एक संभावित (Tentative) तारीख 18 जून 2026 बताई जा रही है. यह डेट इसलिए खास है क्योंकि यह विजय के जन्मदिन और मुहर्रम की छुट्टियों के आसपास पड़ती है, जिससे फिल्म को अच्छा फायदा मिल सकता है.

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

क्यों खास है यह फिल्म?

जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, इसलिए फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

जेलर 2 को लेकर अपडेट

दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ पर तेजी से काम चल रहा है. पहली फिल्म ‘जेलर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने पहले ही दिन 37.6 करोड़ की शानदार कमाई की और भारत में लगभग 408.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

अब इसका दूसरा पार्ट भी उसी अंदाज में तैयार किया जा रहा है, जिससे फैंस को एक बार फिर जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Ramayana में रणबीर कपूर के ‘भगवान राम’ बनने पर अरुण गोविल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह मेहनती और संस्कारी हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola