गुमला के युवक की तोरपा में हत्या

तोरपा़ : थाना क्षेत्र के जरिया चौक के पास उग्रवादियों ने गुमला जिले के चेटर गांव निवासी शिवशंकर नाग उर्फ राहुल ओहदार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार राहुल अरगोड़ा, रांची स्थित अपनी बहन के घर से खाना खाने के बाद दोपहर एक बजे […]
तोरपा़ : थाना क्षेत्र के जरिया चौक के पास उग्रवादियों ने गुमला जिले के चेटर गांव निवासी शिवशंकर नाग उर्फ राहुल ओहदार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार राहुल अरगोड़ा, रांची स्थित अपनी बहन के घर से खाना खाने के बाद दोपहर एक बजे अपने घर जाने के लिए निकला, परंतु वह घर नहीं पहुंचा.
शुक्रवार को उसका शव जरिया चौक के पास मिला. राहुल के सिर व कमर में गोली मारी गयी थी. सूचना मिलने पर दल-बल के साथ पहुंचे तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार महतो व थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




