नष्पिक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध : डीसी....ओके

निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध : डीसी….आेके फोटो 15. पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित डीसी व एसपी.फोटो 16. उपस्थित अधिकारी.-पंचायत चुनाव के लिए कोषांग गठितखूंटी. जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है. सभी मतदानकर्मी व मतगणना कर्मी को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने का काम शुरू हो गया है. उक्त […]
निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध : डीसी….आेके फोटो 15. पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित डीसी व एसपी.फोटो 16. उपस्थित अधिकारी.-पंचायत चुनाव के लिए कोषांग गठितखूंटी. जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है. सभी मतदानकर्मी व मतगणना कर्मी को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने का काम शुरू हो गया है. उक्त बातें शुक्रवार को डीसी प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जायेगी. एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है. प्रशिक्षण कोषांग का प्रभारी डीआरडीए श्याम नारायण राम, प्रोटोकोल सेल का एनडीसी राकेश कुमार,वज्र गृह उपकोषागार पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह, निर्वाचण कोषांग एसी रंजीत लाल, एसएमएस एवं कंप्यूटर सेल डीआइओ रवि रंजन तथा मतदान सूची निर्माण का प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप को बनाया गया है. चुनाव से पूर्व व मतदान के दिन क्षेत्र में उग्रवादियों व नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक थाना में एक टीम बनायी गयी है. अवांछित तत्वों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई होगी. लाइसेंसी हथियारों की जांच की जायेगी. लोग निर्भय होकर मतदान करें. संवाददाता सम्मेलन में एसडीओ नीरज कुमारी समेत जिला के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




