खूंटी में लगा रोजगार मेला, डीसी ने कहा...ओके

खूंटी में लगा रोजगार मेला, डीसी ने कहा…ओके फोटो 11़ मेला का उदघाटन करते डीसी .फोटो 12़ उपस्थित विभिन्न जिलों से आये बेरोजगार.स्वावलंबन से ही विकास होगा (हेडिंग)-कई निजी कंपनियों ने लगाये थे स्टॉल-सुबह होते ही उमड़ने लगी थी भीड़ खूंटी़ जिला प्रशासन तथा श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुक्रवार को कचहरी मैदान खूंटी […]
खूंटी में लगा रोजगार मेला, डीसी ने कहा…ओके फोटो 11़ मेला का उदघाटन करते डीसी .फोटो 12़ उपस्थित विभिन्न जिलों से आये बेरोजगार.स्वावलंबन से ही विकास होगा (हेडिंग)-कई निजी कंपनियों ने लगाये थे स्टॉल-सुबह होते ही उमड़ने लगी थी भीड़ खूंटी़ जिला प्रशासन तथा श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुक्रवार को कचहरी मैदान खूंटी में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले का उदघाटन डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से मेला का आयोजन किया गया है. युवाओं के स्वालंबन व जागरूकता से ही जिला विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है. मेला बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. एसडीओ नीरज कुमारी ने कहा कि स्वालंबन के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना जरूरी है. उपनिदेशक नियोजन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल राजेश एक्का ने कहा कि विभाग की कोशिश ज्यादा-से-ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाने की है. जिला नियोजन पदाधिकारी डॉ पीके झा ने कहा कि विभाग की कोशिश बेरोजगारों को एक ही छत के नीचे रोजगार के कई अवसर प्रदान करने की है, ताकि वे अपने पसंद का रोजगार चुन सके. कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो यूसुफ ने किया. इस अवसर पर उपनिदेशक सतीश सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी अक्ष्य कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर, खुर्शीद आलम, सचिन कुमार आदि मौजूद थे.मेला में उमड़ी भीड़ : सुबह होते ही राज्य के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में बेरोजगार युवा कचहरी मैदान में जुटने लगे थे. यहां विभिन्न प्राइवेट कंपनियां, बीमा कंपनिया व सिक्यूरिटी संस्थाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगा रखे थे. नियोजन विभाग के कई वरीय अधिकारी युवाओं को रोजगार पाने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




