अंतरजिला गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Updated at : 07 Oct 2015 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने मंगलवार को आज अंतरजिला अपराधी गिरोह के सदस्य लोहरदगा निवासी उज्जवल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य पेशा रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा जिला में एटीएम से पैसे निकालनेवालों से लूटपाट करना है. उज्जवल कुमार गुप्ता गिरोह का मुख्य सरगना है. दूसरे सरगना रीतेश महतो की […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी पुलिस ने मंगलवार को आज अंतरजिला अपराधी गिरोह के सदस्य लोहरदगा निवासी उज्जवल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य पेशा रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा जिला में एटीएम से पैसे निकालनेवालों से लूटपाट करना है. उज्जवल कुमार गुप्ता गिरोह का मुख्य सरगना है. दूसरे सरगना रीतेश महतो की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.
रीतेश भी लोहरगदा का रहनेवाला है. उज्जवल ने पुलिस को बताया कि वह गिरोह के साथ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. एसडीओ दीपक शर्मा ने बताया कि उज्जवल हाल ही जेल से जमानत पर छूटा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधिक गिरोह पांच मई को शहर के एटीएम केंद्र के आसपास घूम रहा है.
त्परित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ दीपक शर्मा व थानेदार सहदेव प्रसाद के नेतृत्व में टीम एटीएम केंद्रों की निगरानी करने लगी. इसी बीच खूंटी के अनिगड़ा स्थित आईओएल के सुपरवाईजर नंदलाल कर्मकार पीएबी बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये की निकासी कर मुख्य पथ पर ज्योही आये, अपराधी उज्जवल कुमार गुप्ता उनसे राशि छीनकर भगत सिंह चौक की ओर भागने लगा.एसडीपी दीपक शर्मा व पुलिस बल ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




