ओके:::खूंटी में रोजगार मेला नौ

ओके:::खूंटी में रोजगार मेला नौ खूंटी़ श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा में जिला नियोजनालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से नौ अक्तूबर को खूंटी के कचहरी मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी डॉ पीके झा ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों को […]
ओके:::खूंटी में रोजगार मेला नौ खूंटी़ श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा में जिला नियोजनालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से नौ अक्तूबर को खूंटी के कचहरी मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी डॉ पीके झा ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों को अपनी आवश्यकता के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों के चयन की स्वतंत्रता होगी एवं दूसरी ओर बेरोगार युवाओं को भी अपनी प्रतिभा एवं रूचि के अनुरूप रोजगार चुनने के अवसर प्राप्त होगें. ज्ञात हो कि वर्ष 2011 से इस जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रह है़ वर्ष 2011 में 1503, वर्ष 2012 में 749, वर्ष 2013 में 1275 एवं वर्ष 2014 में 587 बेरोजगार युवाओं का निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा चयन किया गया है. रोजगार मेला में 20 नियोजकों ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है. विभिन्न निजी क्षेत्र में कुल रिक्तियों की संख्या छह हजार है. डीपीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि ये रिक्तियां 8वीं पास, मैट्रिक, इंटर, स्नातक आदि योग्यता रखने वालों के लिए हैं. डीसी प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने जिला के बेरोजगार युवाओं से अपील की है वे रोजगार मेला का लाभ उठायें़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




