कोयलांचल में धूमधाम से मना करमा

Updated at : 26 Sep 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
कोयलांचल में धूमधाम से मना करमा

खलारी : करम डाली विसर्जन के साथ शुक्रवार को प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से संपन्न हो गया़ इससे पूर्व युवतियां करम डाली के साथ नाचते-गाते जलाशय पहुंची़ करकट्टा, जेहलीटांड़, महावीर नगर, जीटाईप, नया बस्ती, चदरा धौड़ा, बिरसा नगर, ढूप, लपरा, हेसालौंग, भूतनगर व बरवाटोली में करम डाली विसर्जन जुलूस निकाला गया़ गुरुवार रात से शाम […]

विज्ञापन
खलारी : करम डाली विसर्जन के साथ शुक्रवार को प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से संपन्न हो गया़ इससे पूर्व युवतियां करम डाली के साथ नाचते-गाते जलाशय पहुंची़ करकट्टा, जेहलीटांड़, महावीर नगर, जीटाईप, नया बस्ती, चदरा धौड़ा, बिरसा नगर, ढूप, लपरा, हेसालौंग, भूतनगर व बरवाटोली में करम डाली विसर्जन जुलूस निकाला गया़
गुरुवार रात से शाम तक युवक-युवतियों ने मांदर की थाप पर जम कर नृत्य किया़ धमधमिया माइनस कॉलोनी युवा क्लब द्वारा करमा-धरमा की मूर्ति स्थापित की गयी थी़ शुक्रवार देर शाम करमा-धरमा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया़ आयोजन को सफल बनाने में दुखन गंझू, मनोज राम, संजय राम, मत्री, रोहित, दिलू, हरिवंश, अनिल, सुनील, अंजली देवी, रोशनी देवी, मंजू, रूपा, रेणु, अनिता, मीनू, पिंकी आदि ने सहयोग किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola