पंडाल सज-धज कर तैयार
Updated at : 17 Sep 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली-मुरी : मुरी, सिल्ली इलाके में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं़ हिंडालक विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से इस बार भव्य तैयारी गयी है. कारखाने के अंदर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. जानकारी के मुताबिक, दर्शन के लिए कारखाने में […]
विज्ञापन
सिल्ली-मुरी : मुरी, सिल्ली इलाके में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं़ हिंडालक विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से इस बार भव्य तैयारी गयी है. कारखाने के अंदर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी.
जानकारी के मुताबिक, दर्शन के लिए कारखाने में प्रवेश की छूट होगी. सीजीपीपी गेट से प्रवेश एवं मेन गेट से निकासी रहेगी. कई पंडालों में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इधर, मुरी क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है़ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेलपथ-1 पूजा समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी वीरेंद्र पासवान सहित अन्य सदस्य पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं
यहां इस बार 18 सितंबर को पूजा होगी़ इसके अलावा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ मुरी 2, कर्षण विभाग, बिजली विभाग, निर्माण विभाग, कैरेज विभाग, टेलीकॉम विभाग, सिग्नल विभाग सहित अन्य कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




