आदिवासी संस्कृति के पुरोधा थे रामदयाल
Updated at : 15 Sep 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : रामदयाल मुंडा के 76 वें जन्मदिवस के मौके पर खूंटी के कचहरी मैदान में सभा का आयोजन किया गया. इसका आयोजन एशिया पेसिफिक इंडिजीनस यूथ नेटवर्क, झारखंड इंडिजीनस पिपुल्स फॉर एक्शन की ओर से किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में सरना समाज के अध्यक्ष चंबरा मुंडा उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
खूंटी : रामदयाल मुंडा के 76 वें जन्मदिवस के मौके पर खूंटी के कचहरी मैदान में सभा का आयोजन किया गया. इसका आयोजन एशिया पेसिफिक इंडिजीनस यूथ नेटवर्क, झारखंड इंडिजीनस पिपुल्स फॉर एक्शन की ओर से किया गया था.
मुख्य अतिथि के रूप में सरना समाज के अध्यक्ष चंबरा मुंडा उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि रामदयाल मुंडा ने आदिवासी संस्कृति व साहित्य के विकास के लिए जो योगदान राज्य को दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है. आज वे हमारे बीच नहीं हैं, पर वे अपने कर्तव्यों व योगदान को लेकर हमेशा झारखंड की जनता के दिलों पर राज करते रहेंगे. जंगल बचाओ आंदोलन के संजय बसु मल्लिक ने कहा कि रामदयाल मुंडाने आदिवासी संस्कृति, जल जंगल और जमीन के बाबत जागरूकता लाने में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है.
वृत चित्रकार मेघानाथ जी, रमेश जेरई, मंगल सिंह मुंडा आदि ने कहा कि आदिवासी संस्कृति व साहित्य की रक्षा के लिए सबों को एकजुट बने रहने की जरूरत है. मौके पर रामदयाल मुंडा द्वारा लिखित पुस्तक व अन्य सामाजिक योगदान पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया. परंपरागत नृत्य व संगीत का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन अभय सागर मिंज एवं मीनाक्षी मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्यारी टूटी, उषा कुमारी, यमुना बोदरा, अमिता मुंडू, भोला पाहन पी तिर्की, प्रभाकर तिर्की, राजू सिंह आदि उपस्थित थे.
सम्मानित किये गये : समाज के विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए आयोजकों ने एसएस हाई स्कूल के शिक्षक रामराई मेलगांडी, प्यारी टूटी, बिरजू टोपनो, सोमा मुंडा एवं भोला पाहन को द्वारा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




