टैंकर पलटा, सड़क जाम
Updated at : 08 Sep 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क किनारे घास–फूस पर लिक्विड एक्सप्लोसिव के फैलने से वहां आग भी लगी खलारी : खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग के भगत मोड़ के समीप एक्सप्लोसिव लेकर आ रहा टैंकर पलट गया. सड़क के बीचोबीच टैंकर के आ जाने से खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग अवरूद्ध हो गया. एक्सप्लोसिव टैंकर रांची के प्रसाद एक्सप्लोसिव का है. एक्सप्लोसिव टैंकर लिक्विड एक्सप्लोसिव लेकर […]
विज्ञापन
सड़क किनारे घास–फूस पर लिक्विड एक्सप्लोसिव के फैलने से वहां आग भी लगी
खलारी : खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग के भगत मोड़ के समीप एक्सप्लोसिव लेकर आ रहा टैंकर पलट गया. सड़क के बीचोबीच टैंकर के आ जाने से खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग अवरूद्ध हो गया. एक्सप्लोसिव टैंकर रांची के प्रसाद एक्सप्लोसिव का है. एक्सप्लोसिव टैंकर लिक्विड एक्सप्लोसिव लेकर एनके एरिया आ रहा था.
इसी बीच सुबह सात बजे टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया. पलटने से टैंकर फट गया और अंदर का लिक्विड एक्सप्लोसिव सड़क पर फैल गया. दुर्घटना के बाद से सड़क पूरी तरह अवरूद्ध हो गया. बाद में लोग वैकल्पिक रास्तों के सहारे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे. सड़क किनारे घास–फूस पर लिक्विड एक्सप्लोसिव के फैलने से वहां आग भी लग गयी. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया.
दुर्घटना के बाद टैंकर का खलासी टैंकर में ही फंस गया था जिसे ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया. अपराह्न चार बजे क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क से हटा कर रास्ता साफ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




