गोलबंद होकर हड़ताल को सफल बनायें

Updated at : 02 Sep 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
गोलबंद होकर हड़ताल को सफल बनायें

सयाल की 10 नंबर खदान के पास सभा हुई. उरीमारी : दो सितंबर की हड़ताल को लेकर बरका-सयाल क्षेत्र संयुक्त ट्रेड यूनियन मोरचा ने सयाल की 10 नंबर भूमिगत खदान में बासुदेव साव की अध्यक्षता में सभा की. संचालन जेपीएन सिन्हा ने किया. सभा को एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि दो […]

विज्ञापन
सयाल की 10 नंबर खदान के पास सभा हुई.
उरीमारी : दो सितंबर की हड़ताल को लेकर बरका-सयाल क्षेत्र संयुक्त ट्रेड यूनियन मोरचा ने सयाल की 10 नंबर भूमिगत खदान में बासुदेव साव की अध्यक्षता में सभा की. संचालन जेपीएन सिन्हा ने किया. सभा को एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि दो सितंबर की हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत की गयी है. मजदूरों को हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार को करारा जवाब देने की जरूरत है.
कोल इंडिया का निजीकरण किसी के हित में नहीं है. सीटू के जोनल सचिव प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कई श्रम कानूनों को समाप्त करने जा रही है. इसका नुकसान सीधे तौर पर कोयला मजदूरों को उठाना होगा.
एजेएसएस के जोनल सचिव सतीश सिन्हा ने कहा कि हमारा संगठन इस आंदोलन में पूरी तरह से सक्रिय है. हड़ताल को सफल बनाना जरूरी है. जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि कोयला मजदूर पूरी ताकत के साथ हड़ताल को सफल बनायें व सरकार का सीधा संदेश देने का काम करें. आरकेएमयू के क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों के हित के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे में हड़ताल ही एकमात्र रास्ता है. सभा को विंध्याचल बेदिया, अजय पांडेय, खजांची राम, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, बलराम सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर सदानंद सिंह, एचआर रवि, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रबुद्ध कुमार, राजकुमार सिंह, राजकुमार प्रसाद, परशुराम पंडित, राम बिलास यादव आदि उपस्थित थे.
भुरकुंडा/उरीमारी .दो सितंबर की हड़ताल कोयला मजदूरों के हित से जुड़ी हुई नहीं है. इस हड़ताल से मजदूरों का भला होने वाला नहीं है. यह बात दी झाकोमयू के रीजनल सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने बिरसा परियोजना व सौंदा डी में आयोजित सभा में मंगलवार को कही. श्री प्रसाद ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र में कई मजदूर यूनियनों की जमीन खिसक चुकी है.
वे अपनी जमीन बचाने के लिए कोयला मजदूरों के एक दिन के वेतन की बलि चढ़ाना चाहते हैं. मजदूर इनके मंसूबों को पहचानते हुए दो सितंबर को ड्यूटी पर आकर कोयला उत्पादन करके अपनी एकता का परिचय दें. सभा को क्षेत्रीय सचिव नीलकंठ प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, रवि गिरी, राजू मल्होत्रा, मन्नू दास, भुन्नू सिंह, महावीर राम, मनोज कुमार, भीम सिंह ने संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता असलम अंसारी ने की. संचालन अर्जुन महतो ने किया. मौके पर रवींद्र लकड़ा, सुजीत बेदिया, गोकुल प्रसाद, बैजनाथ कुमार, अर्जुन साव, ईश्वरी महतो, भुवन राम, झन्नाराम सोरेन, मो शाहनवाज, सुजीत डोम, रंजीत एक्का, विनोद सिंह, फूच्चा बेसरा, मनोज हेंब्रम, रमेश करमाली आदि उपस्थित थे.
राष्ट्र हित में नहीं है हड़ताल : चेयरमैन
उरीमारी. कोल इंडिया के चेयरमैन सुतीर्थ भट्टाचार्य ने दो सितंबर की हड़ताल को लेकर अपील जारी की है. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की सभी कंपनियां इस समय कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति के लिए रफ्तार पकड़ चुकी है. ऐसे समय में हड़ताल करके इस रफ्तार को रोकना राष्ट्र हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिक संगठनों से इस मुद्दे पर वार्ता कर चुकी है व समय दिया गया है. ऐसे में समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा दिये गये समय का इंतजार करने की जरूरत है. उन्होंने श्रमिकों से राष्ट्रहित में दो सितंबर की हड़ताल को नकारते हुए कार्य के दौरान उपस्थित रहने का आह्वान किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola