रांची से चाईबासा जा रही यात्री बस पलटी, एक यात्री की मौत, 35 घायल

Updated at : 25 Aug 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से चाईबासा जा रही यात्री बस पलटी, एक यात्री की मौत, 35 घायल

खूंटी : आज सुबह रांची से चाईबासा जा रही यात्री बस पलट गयी जिसमें एक यात्री की मौत होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस खूंटी के मेनुगढ़ा के पास पलट गयी. इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हो गये हैं जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

खूंटी : आज सुबह रांची से चाईबासा जा रही यात्री बस पलट गयी जिसमें एक यात्री की मौत होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस खूंटी के मेनुगढ़ा के पास पलट गयी. इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हो गये हैं जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. कुछ घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बस के नीचे अभी भी एक व्यक्ति दबा हुआ है जिसे निकालने का प्रसाय जारी है. बस को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है. विस्तृत जानकारी का इंतजार..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola