शिबू सोरेन व रिटर्निग अफसर को मिला समय
Updated at : 11 Jul 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में शुक्रवार को दुमका के सांसद शिबू सोरेन के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत में सुनवाई के दौरान प्रतिवादी सांसद शिबू सोरेन व रिटर्निग ऑफिसर की ओर से प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद लिखित जवाब दाखिल करने की […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में शुक्रवार को दुमका के सांसद शिबू सोरेन के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत में सुनवाई के दौरान प्रतिवादी सांसद शिबू सोरेन व रिटर्निग ऑफिसर की ओर से प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद लिखित जवाब दाखिल करने की बात कही गयी.
इसके लिए समय देने का भी आग्रह किया गया. अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की. गौरतलब है कि प्रार्थी भाजपा प्रत्याशी रहे सुनील सोरेन ने चुनाव याचिका दायर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




