बंगाल के बर्धमान में नाव हादसा, केतुग्राम के पास दो मजदूरों की डूबने से मौत

नदी से गुजरता नाव
Bengal News: एक माह पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी. केतुग्राम के माउग्राम के पास बालू ले जाते समय बीच नदी में नाव पलट गयी थी. आज की घटना के बाद एक बार फिर अवैध बालू खनन पर सवाल उठ रहे हैं.
मुख्य बातें
Bengal News: बर्धमान/पानागढ़.मुकेश तिवारी. पूर्व बर्धमान जिले के केतुग्राम के शाखाई घाट स्थित अजय और भागीरथी के संगम स्थल से अवैध बालू खनन के दौरान नौका डूबने से दो मजदूरों की मौत हो गई .घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. लोगों ने बताया कि प्रातः से ही अजय नदी से अवैध बालू खनन कर नौका पर लाद कर लाने के दौरान ही अचानक नाव डूब गयी. इस घटना में नौका पर सवार दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गयी. दोनों मजदूर केतुग्राम के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों शवों को बरामाद कर उसे पोस्टमार्टम केलिए कटवा महकमा अस्पताल भेज दिया है.
नाव को काट कर निकाला शव
स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू लदी नाव पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. शंखाई के निवासियों ने पलटी हुई नाव के निचले हिस्से को काटा और एक शव बरामद किया. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह-सुबह 2 मजदूर बालू लदी नाव लेकर भागीरथी नदी के रास्ते मुर्शिदाबाद की ओर जा रहे थे. शंखाई स्थित पोस्ट ऑफिस घाट के पास नाव पलट गयी.
मुर्शिदाबाद जा रहा था नाव
बताया जाता है कि नाव मुर्शिदाबाद के जियागंज थाना इलाके की है. स्थानीय निवासियों ने अनुमान लगाया कि यह दुर्घटना तब हुई जब प्रातः अंधेरे में कटवा के पास अजय नदी से बालू खनन कर नाव पर लाद कर मुर्शिदाबाद जा रहा था. प्रारंभिक अनुमान से पता चलता है कि नाव नदी के तल से टकराकर पलट गई. केतुग्राम थाने की पुलिस ने नदी में खोजबीन कर दो शवों को बरामद किया. एक माह पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी, जब केतुग्राम के माउग्राम के पास बालू से लदी नाव ले जाते समय बीच नदी में नाव पलट गयी थी. आज की घटना के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया.
Also Read: ‘पलासी के गद्दार’ का नाम वोटर लिस्ट से गायब, मीर जाफर के वंशजों को क्या छोड़ना होगा बंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




