हथियार के साथ गिरफ्तार
Updated at : 23 Jun 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने सोमवार को बिरसा कॉलेज गेट के समीप से रिताडीह निवासी साऊ मुंडा उर्फ शनिका मुंडा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है. बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि साऊ मुंडा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी पुलिस ने सोमवार को बिरसा कॉलेज गेट के समीप से रिताडीह निवासी साऊ मुंडा उर्फ शनिका मुंडा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है. बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि साऊ मुंडा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
इसी सूचना पर सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार दुबे पुलिस बल के साथ छापामारी कर साऊ मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया. समाचार लिखे जाने तक एसडीपीओ दीपक शर्मा एवं थानेदार सहदेव प्रसाद उससे पूछताछ कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक साऊ मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




