बिहार के युवक की मुरहू में हत्या

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के गुटूहातू व डोंबारी गांव के समीप स्थित जंगल से पुलिस ने रविवार को पुलिस ने औरंगाबाद थाना क्षेत्र के कुरपा गांव निवासी वैद्य गुड्डू राठौर का शव बरामद किया. उसकी हत्या तेजधार हथियार से सिर कमल कर की गयी थी. काफी तलाश करने के बाद पुलिस को मृतक का सिर […]
खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के गुटूहातू व डोंबारी गांव के समीप स्थित जंगल से पुलिस ने रविवार को पुलिस ने औरंगाबाद थाना क्षेत्र के कुरपा गांव निवासी वैद्य गुड्डू राठौर का शव बरामद किया.
उसकी हत्या तेजधार हथियार से सिर कमल कर की गयी थी. काफी तलाश करने के बाद पुलिस को मृतक का सिर मिला. संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक गुड्डू राठौर ने मुरहू के सोयको में जड़ी-बूटी की दुकान चलाता था.
13 जून को वह किसी व्यक्ति का इलाज करने की बात कह कर दुकान से निकला था, इसके बाद वापस नहीं आया. सूचना मिलने पर एसडीपीओ दीपक शर्मा व मुरहू थानेदार अहमद अली गुड्डू राठौर की तलाश में जुट गये. इसी क्रम में जंगल में गुड्डू राठौर का शव पड़ा होने की सूचना मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




