विकास कार्यो के लिए जमीन है जरूरी

Updated at : 07 Jun 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्यो के लिए जमीन है जरूरी

खूंटी में सीएम ने लगाया चौपाल, लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा शीघ होगी राज्य में 18 हजार शिक्षकों और 10 हजार सिपाहियों की नियुक्ति खूंटी : खूंटी के सिलादोन गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चौपाल लगाया. इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं एक-एक कर सीएम के सामने रखी. सीएम ने कुछ समस्याओं का तत्काल […]

विज्ञापन
खूंटी में सीएम ने लगाया चौपाल, लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा
शीघ होगी राज्य में 18 हजार शिक्षकों और 10 हजार सिपाहियों की नियुक्ति
खूंटी : खूंटी के सिलादोन गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चौपाल लगाया. इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं एक-एक कर सीएम के सामने रखी. सीएम ने कुछ समस्याओं का तत्काल निष्पादन किया, तो कुछ के लिए निर्देश जारी किये. लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि विकास कार्य के लिए जमीन जरूरी है.
जमीन नहीं मिलने पर न तो सड़कें बनेगी और न ही स्कूल-कॉलेज बनेंगे और न हीं विकास का कोई काम होगा. इसलिए जहां जरूरी है, वहां के लोगों को विकास के लिए जमीन देनी पड़ेगी. सरकार इसके लिए चार गुणा मुआवजा दे रही है, जबकि पहले मात्र डेढ़ गुणा मुआवजा मिलता था.
राजसत्ता पर जनसत्ता का दबाव जरूरी : उन्होंने कहा कि राजसत्ता पर जनसत्ता का दबाव जरूरी है, तभी जनता का समुचित विकास होगा. सत्ता पर लोगों का दबाव नहीं होने पर सत्ता निरंकुश हो जायेगा.
श्री दास ने कहा कि 66 वर्षो के बाद राज्य व केंद्र में गरीबों व किसानों की सरकार बनी है और जनहित में काम कर रही है. गांवों में मंत्री रात बितायेंगे और गांवों की समस्याओं से अवगत होंगे. जनता की मांगों के अनुरूप ही बजट तैयार होगा.
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि राज्य में अभी आधारभूत संरचना की काफी कमी है. गांवों में स्कूल हैं, पर शिक्षक नहीं. अस्पताल है, तो डॉक्टर नहीं. सभी के निराकरण की कोशिश जारी है. जल्द 18 हजार शिक्षक एवं 10 हजार सिपाहियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
कोई घूस मांगता है तो शिकायत करें: मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश राज्य में एक ईमानदार सिस्टम कायम करने की है. यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है या काम नहीं करता है, तो इसकी शिकायत जनता फोन नंबर 181 पर करे. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जनता को किसी काम के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में सुविधा केंद्र की स्थापना की जा रही है.
उन्होंने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास नहीं हो सकता, लेकिन इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है. सीएम ने कहा कि भटके हुए लोगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल कराना पड़ेगा. जब तक राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं रहेगी, विकास का कल्पना भी बेकार है. विकास के लिए शिक्षा जरूरी है.
पहली बार गरीबों की सरकार : नीलकंठ : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पहली बार राज्य में गरीबों की सरकार बनी है, जो गरीबों के हितों का ख्याल रख रही है. यही कारण है कि मुख्यमंत्री खुद गांवों का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी चुनाव नहीं है. फिर भी सरकार गांवों में पहुंच रही है. मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद थे.
खूंटी लकड़ी तस्करी के लिए बदनाम
श्री दास ने कहा कि खूंटी लकड़ी तस्करी के मामले में काफी बदनाम है. वनों की कटाई पर रोक लगाना जरूरी है. सभी को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जल, जंगल, जमीन के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. ऐसे तत्वों से सावधान रहना पड़ेगा. सीएम ने टकरा गांव को जल्द आदर्श ग्राम बनाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola