आरोग्य शिविर में 45 लोगों की टीबी जांच
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 30 May 2026 7:04 PM
डिगरी गांव में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया.
रनिया. रनिया की खटंगा पंचायत अंतर्गत डिगरी गांव में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में 45 संदिग्ध मरीजों की जांच गयी. सभी संदिग्ध मरीजों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से चेस्ट एक्स-रे कर उनकी टीबी स्क्रीनिंग की गयी. ज्ञात हो कि जिले में 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत प्रखंडों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत आने वाले हाई रिस्क गांवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर वरीय चिकित्सक पर्यवेक्षक गुरूपद मुंडा, बिरसा मांझी, गायत्री देवी, पुष्पा सुरीन, हल्याणी तोपनो, अमिता देवी, सोनी कुमारी, रवि और अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










