राम नगर मंदिर में प्रतिमाएं स्थापित
Updated at : 21 May 2015 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : रामनगर खलारी बाजारटांड़ में नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को भगवान शिव- पार्वती, गणोश, कार्तिकेय, नंदी व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गयी. इससे पूर्व प्रतिमाओं को वाहन पर रख कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु सरना टोली, शांति नगर, खलारी बाजारटांड़ होते हुए पुन: यज्ञ मंडप […]
विज्ञापन
खलारी : रामनगर खलारी बाजारटांड़ में नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को भगवान शिव- पार्वती, गणोश, कार्तिकेय, नंदी व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गयी. इससे पूर्व प्रतिमाओं को वाहन पर रख कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया.
प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु सरना टोली, शांति नगर, खलारी बाजारटांड़ होते हुए पुन: यज्ञ मंडप पहुंचे. इस दौरान दर्शन के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ मंडप परिसर पहुंचने के बाद प्रतिमाओं को स्नान कराया गया.
तत्पश्चात उन्हें मंदिर में स्थापित कर दिया गया. आरती, पुष्पांजलि के बाद हवन का आयोजन हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूड़ी का वितरण किया गया. अनुष्ठान में राजकुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, नरेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, सखी प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, नारायण सिंह, मोती सिंह, देवेंद्र गुप्ता, छोटू उरांव, मारुति नंदन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




