खलारी : युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका

Updated at : 15 May 2015 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
खलारी : युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर से सटे चूरी लाइम स्टोन माइंस के समीप जंगल से एक अज्ञात युवक शव बरामद किया गया है. उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होगी. जंगल के पगडंडी से सटे एक गड्ढे में पड़े इस शव पर गुरुवार को एक ग्रामीण की नजर पड़ी. सूचना मिलने पर खलारी […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर से सटे चूरी लाइम स्टोन माइंस के समीप जंगल से एक अज्ञात युवक शव बरामद किया गया है. उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होगी. जंगल के पगडंडी से सटे एक गड्ढे में पड़े इस शव पर गुरुवार को एक ग्रामीण की नजर पड़ी. सूचना मिलने पर खलारी पुलिस वहां पहुंची.

युवक के सिर पर धारदार चीज से मारे जाने का निशान था. बगल में ही जमीन पर खून के धब्बे बिखरे थे. संभवत: उसी जगह हत्या की गयी थी. पुलिस के अनुसार, दो-तीन दिन पूर्व हत्या की गयी होगी. घटना स्थल से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे से मिनरल वाटर के दो खाली बोतल व कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. पुलिस हत्या को इन वस्तुओं से भी जोड़ कर देख रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola