खूंटी के कर्रा रोड में आंधी ने कहर बरपाया

कर्रा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा खूंटी : मंगलवार को आयी आंधी से खूंटी के कर्रा रोड व आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही हुई. कर्रा रोड में विद्युत ट्रांसफारमर गिरने से एक कार (जेएच01बीके-3688) क्षतिग्रस्त हो गयी. उक्त क्षेत्र में एक और ट्रांसफारमर व बिजली का […]
कर्रा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा
खूंटी : मंगलवार को आयी आंधी से खूंटी के कर्रा रोड व आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही हुई. कर्रा रोड में विद्युत ट्रांसफारमर गिरने से एक कार (जेएच01बीके-3688) क्षतिग्रस्त हो गयी.
उक्त क्षेत्र में एक और ट्रांसफारमर व बिजली का खंभा धराशायी होने की सूचना है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्रा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा.
मरम्मत का काम देर शाम तक जारी रहा. कार्यपालक अभियंता शंभुनाथ चौधरी व एसडीओ बासुदेव शाह की देखरेख में बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे. समाचार लिख जाने तक खूंटी-कर्रा मुख्य पथ पर आवागमन ठप था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




