पुरुलिया में इलेक्शन से पहले एक्शन, नाका चेकिंग में सफेद कार से मिले 90 हजार रुपए

Updated at : 09 Apr 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Purulia Cash Seizure News West Bengal Election 2026

जब्त नकद की थाने में बन रही सीजर रिपोर्ट. फोटो : प्रभात खबर

Purulia Cash Seizure News: पुरुलिया के मगुरिया मोड़ पर धनबाद-पुरुलिया हाई-वे पर चेकिंग के दौरान 90 हजार रुपए जब्त. ठेकेदार अमर पांडेय की सफेद रंग की कार से मिली नकदी. चुनाव विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

विज्ञापन

Purulia Cash Seizure News| पुरुलिया, हंसराज सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर जारी आदर्श आचार संहिता के बीच प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गुरुवार को धनबाद-पुरुलिया नेशनल हाई-वे पर मगुरिया मोड़ के पास नाका चेकिंग के दौरान एक ठेकेदार के पास से 90 हजार रुपए नकद मिले. यह कार्रवाई केंद्रीय बल, राज्य पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने की है.

सफेद कार की तलाशी में खुला राज

चुनाव से जुड़ी टीम नेशनल हाई-वे पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी. इसी दौरान एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार अमर पांडेय नामक व्यक्ति के पास से नकदी मिली. अमर पांडेय पुरुलिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुद्रा गांव के रहने वाले हैं. वह पेशे से ठेकेदार हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

नियमों की जानकारी न होने का दिया हवाला

पूछताछ के दौरान ठेकेदार अमर पांडेय ने बताया कि उन्हें चुनावी नियमों और नकदी ले जाने की निर्धारित सीमा की जानकारी नहीं थी. हालांकि, चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के कारण अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैसे जब्त कर लिये. पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन बरामद धन के स्रोत और उपयोग की जांच की जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Purulia Cash Seizure News: जिलों की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता

पुरुलिया जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह के अवैध धन या भारी नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए चेकिंग अभियान और तेज किया जायेगा. विशेषकर अंतरराज्यीय सीमाओं और मुख्य राजमार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले नाका चेकिंग में मिले डॉलर और दीनार, पुलिस महकमे में हड़कंप

चुनाव से पहले बंगाल में कार्रवाई : 50 करोड़ के ड्रग्स बरामद, बेहिसाब नकदी जब्त

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

बंगाल के डुबुरडीही चेकपोस्ट पर नकद जब्त, नाका चेकिंग में एक और बड़ी बरामदगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola