उग्रवादियों ने क्रशर मशीन में आग लगायी
Updated at : 28 Apr 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी/डकरा : जेवीएम खलारी प्रखंड अध्यक्ष विष्णु मुंडा के हुटाप स्थित क्रशर में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने आग लगा दी. घटना रविवार की देर शाम की है. विष्णु मुंडा ने बताया कि घटना की जानकारी हुटाप के ग्रामीणों ने दी. सूचना के बाद डर से क्रशर के पास कोई नहीं गया. सोमवार की सुबह श्री […]
विज्ञापन
खलारी/डकरा : जेवीएम खलारी प्रखंड अध्यक्ष विष्णु मुंडा के हुटाप स्थित क्रशर में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने आग लगा दी. घटना रविवार की देर शाम की है. विष्णु मुंडा ने बताया कि घटना की जानकारी हुटाप के ग्रामीणों ने दी. सूचना के बाद डर से क्रशर के पास कोई नहीं गया. सोमवार की सुबह श्री मुंडा ने घटना की सूचना मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस को दी.
घटना की सूचना पाकर खलारी व मैक्लुस्कीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने पीएलएफआई के नाम का एक परचा बरामद किया है, जिसमें कहा गया कि संगठन की बात नहीं मानने पर यह कार्रवाई की गयी. इस संबंध में श्री मुंडा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पीएलएफआई के वरुण यादव ने फोन कर लेवी की मांग की थी. इसकी जानकारी उन्होंने भयवश किसी को नहीं दी. आग से क्रशर मशीन का बेल्ट जल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




