हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं झूलते जजर्र तार

डकरा : मानकी बस्ती के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. दोपहिया वाहन चालक डकरा से चुरी मानकी जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं. उक्त बस्ती में 60 से 70 घर हैं, जिसमें सीसीएल द्वारा विस्थापित लोग रहते हैं. यहां पानी व बिजली […]
डकरा : मानकी बस्ती के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. दोपहिया वाहन चालक डकरा से चुरी मानकी जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं. उक्त बस्ती में 60 से 70 घर हैं, जिसमें सीसीएल द्वारा विस्थापित लोग रहते हैं. यहां पानी व बिजली जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है.
बस्ती के ऊपर से गुजरा बिजली का तार जजर्र होने के कारण आये दिन तार टूट कर गिरते रहता है. करंट लगने से अब तक कई मवेशियों की मौत हो चुकी है. बस्ती में कई सीसीएल कर्मी भी रहते हैं, बावजूद इसके प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




