महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान

Updated at : 22 Apr 2015 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान

मुरी. सिल्ली के सुदूर गांव साहेदा में महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान चलाया. अहिल्या देवी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में महिलाओं ने लोगों को नशा से परहेज करने सलाह दी. कहा कि नशा से ही घर परिवार टूटता है. ऐसे में इस पर अंकुश लगाये जाने की जरूरत है. उन्होंने हड़िया-दारू के अवैध […]

विज्ञापन

मुरी. सिल्ली के सुदूर गांव साहेदा में महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान चलाया. अहिल्या देवी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में महिलाओं ने लोगों को नशा से परहेज करने सलाह दी. कहा कि नशा से ही घर परिवार टूटता है. ऐसे में इस पर अंकुश लगाये जाने की जरूरत है. उन्होंने हड़िया-दारू के अवैध कारोबार में लगे लोगों को चेताया. कहा कि भविष्य में हड़िया दारू बनाते पकड़े गये, तो कार्रवाई की जायेगी. मौके पर हलमाद पंचायत के मुखिया अरुण कुमार महतो, सहिया अनिया देवी, सेविका निशु देवी, जल सहिया नमिता देवी, समेत महिला समिति से जुड़ीं 205 महिलाएं शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola