पिपरवार प्रबंधन करेगा मतदान केंद्रों की सजावट

Updated at : 06 Dec 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पिपरवार प्रबंधन करेगा मतदान केंद्रों की सजावट

पिपरवार : सिमरिया व बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर कोयलांचल में बनाये गये दो क्लस्टर केंद्र मिडिल स्कूल कल्याणपुर व बचरा के पंचवटी सभागार में मतदान कर्मियों के ठहरने व बिस्तर आदि की व्यवस्था की जिम्मेवारी सीसीएल पिपरवार प्रबंधन को सौंपी गयी है. पिपरवार क्षेत्र के कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी गोपाल […]

विज्ञापन
पिपरवार : सिमरिया व बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर कोयलांचल में बनाये गये दो क्लस्टर केंद्र मिडिल स्कूल कल्याणपुर व बचरा के पंचवटी सभागार में मतदान कर्मियों के ठहरने व बिस्तर आदि की व्यवस्था की जिम्मेवारी सीसीएल पिपरवार प्रबंधन को सौंपी गयी है.
पिपरवार क्षेत्र के कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी गोपाल प्रसाद ने यह जानकारी दी. उन्होंने मतदान कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है. इसके अलावा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के नौ आदर्श मतदान केंद्रों की सजावट की जिम्मेवारी भी सीसीएल प्रबंधन के जिम्मे होगी. इस क्रम में उक्त केंद्रों में रंगोली से लेकर डेकोरेशन का काम भी सीसीएल प्रबंधन करेगा. सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मतदान केंद्रों में मिडिल स्कूल कल्याणपुर के एक मतदान केंद्र, उर्दू मिडिल स्कूल बहेरा के दो, गल्र्स मोडल स्कूल सिमरिया के एक, पंचायत भवन सिमरिया के एक, बेसिक स्कूल सिमरिया के दो व प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल बानासरी सिमरिया के दो मतदान केंद्र शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola