उग्रवादियों से मुठभेड़

खूंटी : खूंटी के रोन्हे जिलिंगबुरू जंगल में शुक्रवार को पीएलएफआइ एवं पुलिस के बीच घंटों गोलीबारी हुई. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले. मुठभेड़ स्थल से एक कट्टा, वर्दी, राशन व साहित्य आदि पुलिस ने बरामद किया है. एसपी अनिस गुप्ता […]
खूंटी : खूंटी के रोन्हे जिलिंगबुरू जंगल में शुक्रवार को पीएलएफआइ एवं पुलिस के बीच घंटों गोलीबारी हुई. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले. मुठभेड़ स्थल से एक कट्टा, वर्दी, राशन व साहित्य आदि पुलिस ने बरामद किया है. एसपी अनिस गुप्ता को सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का एक दस्ता (जिदन होरो गुट) जिलिंगबुरू जंगल में है.
इसी सूचना पर तोरपा, रनिया व तपकारा पुलिस ने दल बल के साथ सुबह करीब सात बजे जंगल की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलायी. दोनों ओर से करीब 150 राउंड गोली चली. पुलिसकर्मियों का नेतृत्व तोरपा के एसडीपीओ अनुदीप सिंह कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




