घर में परेशानी की असली वजह बन सकती हैं आपकी ये आदतें, कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां?

Updated:
विज्ञापन
habits attracting negative energy

निगेटिव एनर्जी लाने वाली आदतें Ai image

Vastu Tips: क्या आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतें ही आपकी परेशानियों की वजह बन रही हैं? कई बार अनजाने में की गई गलतियां घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ा देती हैं. अगर आप भी जीवन में शांति और खुशहाली चाहते हैं, तो इन आम आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी काम को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र मिलता है जो आपकी जिंदगी में निगेटिव एनर्जी को लेकर आने का काम करती हैं. अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी को लेकर आना चाहते हैं, तो आपको इन गलतियों को दोहराने से जरूर बचना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

रात में गंदे बर्तनों को छोड़ना

कई लोगों की आदत होती है कि वे रात के समय थकान की वजह से बर्तनों को बिना साफ किये ही सो जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी यह आदत घर में निगेटिव एनर्जी को लेकर आने का काम करती है. गंदे बर्तनों की वजह से घर में बैक्टीरिया फैलते हैं और पैसों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें भी होने लग जाती हैं. आपको हर रात सोने से पहले किचन को अच्छे से साफ करके ही रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

जूते-चप्पलों को इधर-उधर फैलाना

आपको कभी भी घर के मुख्य दरवाजे या फिर कमरों में जूते-चप्पलों को बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है. आपकी यह गलती घर में स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए जूतों और चप्पलों को उनकी सही जगह पर अच्छे से रखना शुरू करें. आपको भूलकर भी जूते और चप्पलों को मुख्य दरवाजे के पास भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

सुबह उठते ही आईना देखना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके दिन की शुरुआत की निगेटिव एनर्जी के साथ होती है. सुबह उठकर सबसे पहले भगवान का नाम लें या फिर कुछ पॉजिटिव सोचें.

बिस्तर को बिखरा हुआ छोड़ना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह जल्दबाजी के चक्कर में बिस्तर को भी ठीक नहीं करते हैं और उसे वैसे का वैसा ही छोड़ देते हैं. आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आपकी यह आदत आपके दिमाग पर ही बुरा असर डालती है, इस छोटी सी गलती की वजह से आप पूरे दिन थकान या फिर आलस महसूस करने लगते हैं. सुबह उठकर आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बिस्तर को ठीक कर लें.

यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola