MP ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2026 9:39 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
MP Group 5 Staff Nurse Admit Card: मध्य प्रदेश में ग्रुप 5 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
MP Group 5 Staff Nurse Admit Card: एमपी ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है, इसलिए कैंडिडेट्स इसे समय रहते डाउनलोड कर लें.
MP Group 5 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 रखी गई थी. इसके बाद आवेदन में सुधार करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल 2026 थी. परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है.
MP Group 5 Staff Nurse Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Admit Card” या “Group 5 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
MP Group 5 Staff Nurse Admit Card Download Here
परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना भी जरूरी है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर दो भागों में होगा. पहले भाग में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य अभिरुचि से जुड़े सवाल होंगे, जो 25 अंकों के होंगे. दूसरे भाग में तकनीकी ट्रेड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 75 अंकों के होंगे.
यह भी पढ़ें: NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










